{"_id":"6920ba28920ff9c945027a7e","slug":"shivam-was-welcomed-after-being-selected-in-the-ipl-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141653-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईपीएल में चयनित होने पर शिवम का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईपीएल में चयनित होने पर शिवम का किया स्वागत
Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल में चयनित होने पर शिवम का लोगों ने किया स्वागत-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कूईकोल निवासी शिवम यादव 2026 में आयोजित हो रहे आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल के लिए नेट बॉलर के रूप में चयन होने पर शुक्रवार को लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बतादें कि खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कूईकोल निवासी शिवम यादव 2017 से क्रिकेट अपने गांव से खेलना शुरू किया। जिसके बाद कई खेलों के प्रेक्टिस के बाद 2025 में आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीम दिल्ली कैपिटल्स टीम से बिना सैलरी के नेट फास्ट बॉलर के रूप में चयन हुआ था। आईपीएल 2026 के लिए इस जनवरी 2025 में मुम्बई में प्रथम ट्रायल में भाग लेकर चयनित हुआ। इसके बाद मई 2025 में दिल्ली में फाइनल ट्रायल में भाग लेते हुए चयन हुआ। अब वे दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए नेट फास्ट बालर के रूप में पहली बार सैलरी पेड पर चयन हुआ। जिसकी सूचना मिलने पर उनके घर लोगों ने पहुंच कर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव ने शिवम को मिठाई खिलाकर कहा कि शिवम ने क्षेत्र समेत पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इनसे सभी खिलाडि़यों को सीख लेनी होगी। इस दौरान गणेश शर्मा, नागेंद्र यादव, संजय यादव, रणजीत, अनुज, अखिलेश समेत अन्य मौजूद रहे।