फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sheila Devi will be special guest at Republic Day celebrations in Delhi

Sant Kabir Nagar News: दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि होंगी शीला देवी

Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sheila Devi will be special guest at Republic Day celebrations in Delhi
शीला देवी।
संतकबीरनगर। इस बार 26 जनवरी को लाल किले पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश की 50 आशा कार्यकर्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसमें 45 आशा, तीन शहरी आशा और दो आशा संगिनी शामिल है।
विज्ञापन

इसमें जिले के सेमरियावां ब्लॉक के तिनहरी माफी की आशा कार्यकर्ता शीला देवी को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अर्द्धशासकीय पत्र के अनुसार आशा कार्यकत्रियों का स्वास्थ्य सेवाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रदेश से 50 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन्हें यूनीफार्म में 26 जनवरी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है। इनके दिल्ली तक आने-जाने के लिए यात्रा व्यय सीएमओ स्तर से होगी, जबकि दिल्ली में परिवहन, भोजन, आवास एवं अन्य व्यय भारत सरकार वहन करेगी।

इस कार्यक्रम के लिए जिले के सेमरियावां ब्लॉक के तिनहरी माफी की आशा शीला देवी का भी चयन हुआ है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed