{"_id":"677ebe5180c74ddec20d2c3f","slug":"shehnai-will-resonate-after-15-69-auspicious-times-this-year-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126782-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 15 के बाद गूंजेगी शहनाई, इस साल 69 शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 15 के बाद गूंजेगी शहनाई, इस साल 69 शुभ मुहूर्त
Wed, 08 Jan 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 के बाद गूंजेगी शहनाई
संतकबीरनगर। इस साल वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यों की भरमार रहेगी। 15 जनवरी के बाद से ही शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस वर्ष 69 शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी माह में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के लिए मुहूर्त है। साथ ही मार्च से सितंबर माह के बीच चार ग्रहण भी लगेंगे। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस बार पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी। 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद मार्च माह में होलास्टक और खरमास लगने के बाद 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल, मई और नौ जून तक शहनाई बजंेगी। इसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे।
-- -- -- -
मार्च से सितंबर तक चार ग्रहण
2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होगा। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। 29 मार्च को एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण सात-आठ सितंबर को होगा, यह भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी ग्रहण लगेगा। 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
फरवरी में 15 दिन होंगे शादी समारोह
जनवरी- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28
फरवरी- 2, 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 25, 26
मार्च- 1, 2, 3, 6
अप्रैल - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30
मई- 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 और 28
जून- 1.2, 4, 7, 8, 9
नवंबर- 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 30
दिसंबर- 4, 10 और 11