फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sharad was a leader connected to the grassroots and the voice of the people: Pankaj.

जनता की आवाज व जमीन से जुड़े नेता थे शरद : पंकज

Wed, 01 Jul 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sharad was a leader connected to the grassroots and the voice of the people: Pankaj.
मगहर में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उप​स्थित​
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित संतकबीर अकादमी के सभागार में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने कहा कि स्व. शरद त्रिपाठी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कम समय में जो शोहरत हासिल की वह कम ही लोगों के हिस्से में आई है। संतकबीरनगर की माटी आज भी उनको याद करती है।
विज्ञापन

विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कम समय में बहुत बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी। हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि शरद त्रिपाठी एक अनुशासित कार्यकर्ता और निपुण वक्त रहे। लोकनेता के सारे गुण उनके अंदर विद्यमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅक्टर रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग इस श्रद्धांजलि सभा में आए हैं, आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। जो कमियां कबीर स्थली के विकास में रह गई हैं, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। महंत विचार दास ने कहा कि स्व. शरद त्रिपाठी महान व्यक्तित्व के मालिक थे। हम सब उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को याद करने की जरूरत है।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शरद त्रिपाठी विलक्षण व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं। वह कबीर स्थली के विकास के लिए चिंतित रहते थे। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की कमी आज हम सभी को खल रही है। पूर्व विधायक जय चौबे ने भी शरद त्रिपाठी को याद किया।

मृगेंद्र त्रिपाठी ने अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका असमय इस दुनिया से चले जाना सभी को खलता है। उनके द्वारा कराए गए विकास के कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। सभी लोगों ने अपना चहेता नेता खोया, परंतु मैंने अपना पिता खोया है, जो अधूरे सपने छोड़ कर गए हैं उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश करूंगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अतिथियों के साथ एमएलसी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, सुभाष यदुवंश सहित रमेश सिंह व अन्य लोगों ने स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed