फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sharad tripathi remeberd

विकास के लिए प्रयासरत रहे शरद : डॉ. रमापति

Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
sharad tripathi remeberd
विकास खंड खलीलाबाद के लहुरा देवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विकास के लिए प्रयासरत रहे शरद : डॉ. रमापति
विज्ञापन

शरद त्रिपाठी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : श्यामसुंदर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की याद में बृहस्पतिवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के लहुरादेवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा विकास के लिए कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि लहुरादेवा की आवाज को लोकसभा में उठाकर विश्व पटल पर पहचान दिलाने का कार्य शरद त्रिपाठी ने किया था। लहुरादेवा में नौ हजार वर्ष पूर्व धान की खेती का प्रमाण मिला था। ऐसे में स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के महत्वाकांक्षी योजनाओं में लहुरादेवा का विकास प्राथमिकता में था। उन्होंने कहा कि शरद त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किया। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने एक सांसद के तौर पर जितने कार्य जिले में कराए वह एक मिसाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मगहर में लाकर मगहर के विकास की नई इबादत लिखने के साथ ही संतकबीरनगर को विश्व पटल पर पहचान दिलाने कार्य किया। अंत में लोगों को शरद त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक राम अनुज तिवारी, राम मिलन चतुर्वेदी, नित्यानंद तिवारी, पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी, मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, राकेश मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह, दिग्पाल पाल, नित्यानंद, सुरेंद्र पाठक, संजय त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, गुड्डू वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे, राघव राम त्रिपाठी, विजय नाथ तिवारी, अनुराग चौहान, गुड्डू पाल, अरविंद पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, पीयूष सिंह, पिंटू तिवारी, अश्वनी चौरसिया, रविंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed