फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shailendra elected President, Pankaj as Vice President, Pradeep General Secretary

शैलेंद्र अध्यक्ष, पंकज उपाध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री निर्वाचित

Fri, 21 Oct 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shailendra elected President, Pankaj as Vice President, Pradeep General Secretary
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ चुनाव में चुने गए पदाधिकारियों को प्रचार्य ने प्रमाण पत्र द? - फोटो : KHALILABAD
शैलेंद्र अध्यक्ष, पंकज उपाध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
पुस्तकालय मंत्री के पद पर आकाश शर्मा चुने गए
मतगणना के बाद देर शाम जारी हुआ परिणाम
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार की देर शाम घोषित कर दिया। शैलेंद्र यादव अध्यक्ष, पंकज कुमार उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव महामंत्री और आकाश शर्मा पुस्तकालय मंत्री निर्वाचित हुए। विजेता पदाधिकारियों को समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव अधिकारी डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेंद्र यादव को 447 मत, वेद व्यास पांडेय को 314, मोहम्मद समीर को 84, प्रेमसागर पांडेय को 99, ऋषभ सिंह को 221, इरशाद अहमद को 43, आकाश दीप को 217, अश्वनी चौधरी को 125 मत, अमित मिश्रा को 87 मत, अभिषेक भट्ठ को 244 मत मिले। शैलेंद्र यादव अपने प्रतिद्वंद्वी से 133 मत अधिक पाकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार को 1101, निशांत त्रिपाठी को 487, अनूप सिंह यादव को 290 मत मिले। पंकज कुमार अपने प्रतिद्वंद्वी से 614 मत अधिक पाकर उपाध्यक्ष बने। महामंत्री पद पर प्रदीप यादव 883, श्रेयश मिश्र 495, सत्यम शर्मा को 503 मत मिले। प्रदीप यादव अपने प्रतिद्वंद्वी से 380 मतों के अंतर से चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय मंत्री के पद पर आकाश शर्मा 1037, धर्मराज यादव 168 और निहाल चौरसिया को 676 मत मिले। आकाश शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी से 361 मत अधिक पाकर विजयी हुए। स्नातक वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद पर शुभम सिंह 109 मत और चौरसिया जगदीप जितेंद्र को 94 मत मिले। शुभम सिंह 15 मतों से चुनाव जीतकर संकाय प्रतिनिधि बने।
प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने विजेता प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व सुबह नौ से दो बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद तीन बजे से मतगणना हुई। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश चंद मिश्र, चुनाव अधिकारी डॉ. अमित भारती, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. विजय मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
...
पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को अपने वाहनों से पहुंचाया घर
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशियों को पुलिस ने अपने वाहनों से उनके घरों तक पहुंचाया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि को पुलिस ने घेरा बनाकर अपने वाहन में बैठा लिया। कॉलेज गेट पर विद्यार्थी अपने-अपने विजयी प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

...
डीएम और एसपी ने मतदान का लिया जायजा
एचआरपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान डीएम प्रेमरंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज परिसर में बने बूथों को देखा। डीएम ने प्राचार्य से कॉलेज के इतिहास और उसकी स्थापना काल के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कॉलेज में बेहतर माहौल व छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने पर प्राचार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed