फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven times in five years, do not miss the vaccine even once

पांच साल में सात बार, टीका न छूटे एक भी बार

Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seven times in five years, do not miss the vaccine even once
पांच साल में सात बार, टीका न छूटे एक भी बार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण के अभियान का शुभारंभ सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद से हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बच्चे को पोलियो से बचाव के लिए ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने कहा कि पांच साल में सात बार, टीका न छूटे एक भी बार, के स्लोगन के साथ मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा और इसमें नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण पर जोर होगा। स्वास्थ्य विभाग 12 प्रकार के टीके सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नि:शुल्क उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन

इन सत्रों के दौरान जिन बच्चों और गर्भवती को टीका नहीं लग पाया है, उन्हें आशा कार्यकर्ता ढूंढकर मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का लाभ दिलवाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 1383 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दो वर्ष तक के 3617 बच्चों को टीका लगेगा। इसी प्रकार 1090 गर्भवती का टीकाकरण भी किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ प्रत्येक सरकारी अस्पताल से किया गया है। सरकारी अस्पताल का टीका सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गहन निगरानी में कोल्ड चेन में रखा जाता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि इस सेवा का लाभ लें और अपने बच्चों व गर्भवती को गंभीर बीमारियों से बचाएं। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव, डॉ. सुखदेव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, वैक्सीन मैनेजर सुशील कुमार, दिनेश कुमार मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट एसपी पांडेय, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या, संजय भारती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed