फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven police personnel promoted to the rank of Sub-Inspector.

Sant Kabir Nagar News: सात पुलिसकर्मी दरोगा के पद पर हुए पदोन्नत

Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seven police personnel promoted to the rank of Sub-Inspector.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से घोषित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जिले में तैनात सात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों की सफलता पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसपी ने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए, बल्कि पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित अधिकारी भविष्य में भी ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात मुख्य आरक्षी सुधीर तिवारी, पुलिस अधीक्षक आवास टेलीफोन शाखा के आरक्षी ज्ञान चंद्र वर्मा, रिजर्व पुलिस लाइन के आरक्षी शिवम त्रिपाठी, थाना बखिरा के आरक्षी अभिनव पांडेय, थाना मेंहदावल के आरक्षी शुभम रंजन, कोतवाली खलीलाबाद के आरक्षी गौरव पांडेय तथा फायर स्टेशन के फायरमैन सौरभ गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed