फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven health workers found absent during inspection, salary stopped

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में सात स्वास्थ्यकर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Thu, 04 Apr 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven health workers found absent during inspection, salary stopped
सीएमओ ने सीएचसी मलौली व एएनम सेंटर बड़गो का जायजा लिया
विज्ञापन

- एएनएम सेंटर पर मिला प्रधानमंत्री का पोस्टर, सीएमओ ने हटवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले। इन कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं एएनम सेंटर बड़गो में प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा देखकर एएनम पर नाराज हुए। उन्होंने पोस्टर को तत्काल हटवा दिया।

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया दोपहर करीब तीन बजे सीएससी मलौली पहुंचे। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करके साफ-सफाई का जायजा लिया। उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। जिसमें काउंसलर जाहिद रजा, काउंसलर दीपक चंद्र, एलए अजय यादव, बैम रंजू भारद्वाज, स्टाफ नर्स रिंका चौधरी, स्टाफ नर्स कुमारी शशि और एलटी पवन कुमार गैरहाजिर पाए गए। गैरहाजिर मिले लोगों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ एएनएम सेंटर बड़गो पहुंचे। सेंटर परिसर में प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा हुआ देखा। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। उन्होंने पोस्टर को तत्काल हटवा दिया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सात स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर पाए गए हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed