फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven for the chairman filed papers

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष के सात, सदस्य के लिए 137 लोगों ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 22 Apr 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven for the chairman filed papers
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के छठवें दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए सात व सदस्य के लिए 137 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के लिए 39 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सदस्य के लिए 28 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। सदस्य के लिए 11 पर्चे दाखिल हुए। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 36, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य के लिए 19 पर्चे दाखिल हुए। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं दााखिल किया गया।
विज्ञापन

सदस्य के लिए सात पर्चे दाखिल हुए। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया गया। सदस्य के लिए सात और नगर पंचायत हैंसर बाजार में अध्यक्ष पद के लिए एक व सदस्य के लिए 27 पर्चे दाखिल हुए। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस प्रकार नामांकन के छठवें दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल सात और सदस्य के लिए 137 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 नामांकन पत्र क्रय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्र क्रय किए गए। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र क्रय किए गए। सदस्य के लिए कुल 14 नामांकन पत्र क्रय किए गए। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष के लिए कोई नामांकन पत्र क्रय नहीं किया गया। सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र क्रय किया गया। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र क्रय नहीं किया गया। सदस्य के लिए कुल दो नामांकन पत्र क्रय किए गए।

नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र क्रय किए गए। सदस्य के लिए नौ नामांकन पत्र क्रय किए गए। नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र क्रय किए गए। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र व सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र क्रय किया गया। नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य के लिए चार नामांकन पत्र क्रय किए गए।नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed