फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven CHCs are operated in the district, X-ray facility is available only in three.

Sant Kabir Nagar News: जिले में संचालित है सात सीएचसी, एक्सरे की सुविधा सिर्फ तीन पर

Thu, 22 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven CHCs are operated in the district, X-ray facility is available only in three.
संतकबीरनगर। जिले में कुल सात सीएचसी संचालित होते हैं। इन अस्पतालों पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के इलाज का पूरा दामोदार होता है, लेकिन चार सीएचसी पर अभी तक एक्सरे की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। हालांकि दो पर टेक्निशीयन भी है, लेकिन मशीन न होने के चलते उनसे अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। इन अस्पतालों पर आने वाले मरीज एक्सरे के लिए प्राइवेट में जाने का मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

जनपद में सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी मलौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी बेलहर, सीएचसी सेमरियावां संचालित होते हैं। इसमें से खलीलाबाद, मलौली और मेंहदावल में एक्सरे की सुविधा मरीजों को दी जाती है पर सेमरियावां, नाथनगर, सांथा और बेलहर में अभी तक एक्सरे की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सेमरियावां में सोमवार को इलाज के लिए आए मनोज, करपतरू आदि ने बताया कि सीने में दिक्कत थी तो डॉक्टर ने एक्सरे के लिए लिखा था, पर यहां पर एक्सरे नहीं होता है। इसकी वजह से अस्पताल के बाहर प्राइवेट में एक्सरे कराना मजबूरी है। प्राइवेट में 300 के करीब एक्सरे की फी ली जाती है। इसी तरह से अन्य अस्पतालों का हाल रहा। सेमरियावा और सांथा में एक्सरे के लिए टेक्निशीयन की तैनाती भी है, पर मशीन न होने की वजह से इनसे अन्य कार्य लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अस्पताल पर एक्सरे मशीन नहीं हैं, उसकी खरीदारी शासन स्तर से हो चुकी है, उम्मीद है कि जल्द ही मशीन आ जाएगी, जिससे इन अस्पतालों पर एक्सरे की समस्या दूर हो जाएगी।

- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed