फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven blocks including Belhar, Khalilabad lagged behind in giving assessment forms.

Sant Kabir Nagar News: आगणन प्रपत्र देने में बेलहर, खलीलाबाद समेत सात ब्लॉक फिसड्डी

Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Seven blocks including Belhar, Khalilabad lagged behind in giving assessment forms.
- शिक्षकों के आयकर की गणना वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर होती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षकाें के आयकर आगणन प्रपत्र देने में बेलहर, खलीलाबाद समेत सात ब्लॉक फिसड्डी है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने इन ब्लॉकों को 15 फरवरी तक आगणन प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया है।
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अभिनय सिंह ने बताया कि शिक्षकों के आयकर की गणना वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर की जाती है एवं नियमानुसार आयकर की कटौती के पश्चात माह फरवरी के वेतन भुगतान की कार्रवाई होती है। ब्लॉकों से आनन-फानन में आयकर आगणन प्रपत्र तैयार किए जाते हैं। जिसमे बहुत से अध्यापकों द्वारा गलत कटौती की शिकायत की जाती है तथा कुछ शिक्षकों के टैक्स की धनराशि वेतन से पूर्ण नहीं हो पाती। जिससे आयकर विभाग द्वारा शार्ट डिडक्शन की नोटिस जारी कर दी जाती है। इससे जहां एक तरफ विभाग को अनेकों परेशानियों होती है वहीं संबंधित कर्मचारी को भी पेनाल्टी के साथ टैक्स अदा करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह स्थिति कर्मचारी हितों के सर्वथा विपरीत है। जिले के बेलहर, खलीलाबाद, हैंसर, नाथनगर, बघौली और पौली ब्लाॅक से आगणन प्रपत्र की सूचना शून्य है। जबकि मेंहदावल और सांथा ने कार्य तेज किया और आगणन प्रपत्र जमा कर दिया है। इन ब्लाकों को 15 फरवरी तक आगणन प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर ऐसा नहीं करते है और शिक्षकों को आयकर की नोटिस आती है तो इसकी जिम्मेदारी बीईओ की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed