फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seniority list release

ज्येष्ठता सूची निर्गत कराएं डीआईओएस : संजय

Thu, 28 Jan 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
seniority list release
ज्येष्ठता सूची निर्गत कराएं डीआईओएस : संजय
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों की ज्येष्ठता निर्धारण को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची निर्धारित प्रारूप पर 30 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। किन्तु कुछ विद्यालय ज्येष्ठता सूची निर्गत करने में रुचि नहीं दिखा रहे है। जिससे विद्यालयों में विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक श्रेणी के अध्यापकों की जो किसी मौलिक पद पर अस्थाई या स्थाई हो ज्येष्ठता सूची पृथक-पृथक तैयार की जाएगी। किसी श्रेणी के अध्यापकों की ज्येष्ठता उस श्रेणी में उनकी मौलिक नियुक्ति के आधार पर अवधारित की जाएगी। जहां किसी संस्था में काम करने वाले दो या अधिक अध्यापक एक ही दिनांक को अगली उच्चत्तर पदोन्नत किए जाएं तो उनकी पारस्परिक ज्येष्ठता उनकी सेवा की अवधि के आधार पर अवधारित की जाएगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक, संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बावजूद कुछ विद्यालय निर्धारित प्रारूप पर वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में मोहिबुल्लाह, इस्तियाक अंसारी, मुहम्मद युनश, ओजैर अहमद, गोपाल जी सिंह, अरशद जलाल, कमर आलम, कमर आलम, जुनैद अहमद, मुहम्मद शाहिद, विनोद चौरसिया, महेश राम, जितेंद कुमार, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed