फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seminar

‘कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना साहसिक कदम’

Sun, 29 Sep 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
seminar
संतकबीर विद्यापीठ महाविद्यालय मगहर में आयोजित गोष्ठी में राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल को स् - फोटो : KHALILABAD
‘कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना साहसिक कदम’
विज्ञापन

विशेष दर्जे के कारण पनप रहा था आतंकवाद : श्रीराम चौहान
भाजपा राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत हुई जन-जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत जन-जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रबुद्धजनों ने एक राष्ट्र एक संविधान का समर्थन करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को साहसिक कदम बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अनुच्छेद 370 देश के लिए एक कलंक था जिसे हटाने का कार्य किया गया। यह एक साहसिक व ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा विश्वास है। इसी बल पर आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि अभी अनुुच्छेद 370 हटा है। कुछ दिनों में पीओके भी हमारा होगा। विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि अनुच्छेद देश पर एक कलंक व कोढ़ था, जो भारत के संविधान को ध्वस्त करने की वस्तु थी जिसके कारण देश में असहिष्णुता, आतंकवाद पनप रहा था। यह विकास की धारा को ध्वस्त करने वाला कानून था जिसे हटाकर देश के प्रधानमंत्री ने देश हित में श्रेष्ठ कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारतवर्ष का मुकुट है। जहां दो व्यवस्था थी जो देश की आजादी के बाद से चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारतवर्ष की मूल धारा से जोड़ने का प्रयास किया। कश्मीर से यह कलंक हटने से अब हमारा राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश में लहराता नजर आएगा। कार्यक्रम में राधेश्याम मौर्या, व्यापारी नेता विजय प्रकाश कांदू, समय देव पांडेय, शेषराम, डॉ. मनोज पांडेय ने एक राष्ट्र एक संविधान विषय पर अपनी बात रखी और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सराहना की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, त्रयंबकनाथ त्रिपाठी, पुष्कर चौधरी, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, बद्री यादव, विशाल श्रीवास्तव, अश्विनी गुप्ता, प्रेमा देवी, शंभू नाथ तिवारी, दीपू सिंह, अमर राय, दयाराम, नागेंद्र भारती, राकेश पाठक, मुन्ना राय, नीरज राय, अब्दुल्ला खां, अवधेश सिंह, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, हेमंत चतुर्वेदी, दयाराम कन्नौजिया, उर्मिला त्रिपाठी ,सुनीता अग्रहरि, प्रदीप गुप्त, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed