फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Semester exams will start from 16th, preparations begin

Sant Kabir Nagar News: 16 से शुरू होगी सेमेस्टर परीक्षा, तैयारी शुरू

Sat, 06 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Semester exams will start from 16th, preparations begin
- लोकसभा चुनाव से पहले परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय
विज्ञापन

- 40 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, एचआरपीजी कॉलेज नोडल केंद्र होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने लोकसभा चुनाव से पहले सेमेस्टर परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 16 अप्रैल से संभावित है। जिसको लेकर एचआरपीजी कॉलेज ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में करीब 40 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, एचआरपीजी कॉलेज नोडल केंद्र होगा।
जिले में 25 मई को मतदान होना है। इससे पूर्व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा पूर्ण कराने में लगा है। जिसके लिए 16 अप्रैल को परीक्षा शुरू कराने की संभावित तिथि घोषित की गई है। इसकी सूचना के बाद महाविद्यालयों ने तैयारी शुरू कर दी है। एचआरपीजी कॉलेज विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान नोडल केंद्र होता है। स्नातक, स्नातकोत्तर आदि में सेमेस्टर परीक्षा की सूचना आने के बाद कोर्स को समाप्त कराने की तैयारी में शिक्षक जुटे हैं। जिससे की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 महाविद्यालयों में परीक्षा होती है और उसकी उत्तरपुस्तिकाएं एचआरपीजी कॉलेज में जमा होती हैं। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा 16 अप्रैल से संभावित है। ऐसे में शिक्षकों को कोर्स पूरा करने को कहा गया है। परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
बोले विद्यार्थी
परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सूचना मिली है कि 16 अप्रैल से परीक्षा है। ऐसे में शिक्षकों के मार्गदर्शन में कोर्स समाप्त किया जा रहा है। सुबह-शाम परीक्षा को लेकर पढ़ाई की जा रही है, नोट्स आदि भी बनाए जा रहे हैं।

- आदित्य देव, स्नातक द्वितीय वर्ष
000000000000000
16 से परीक्षा शुरू होने की जानकारी मिली है। इसको लेकर तैयारी में जुट गए हैं। सभी तथ्यों व प्रश्नों को समझकर तब परीक्षा देंगे। पिछले साल के अनसाॅल्व भी देख लिया है। अभी कुछ कोर्स बाकी रह गए है जिसे पूरा किया जा रहा है।
- दीपिका, स्नातक प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed