फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Semester examination conducted at 54 centers

Sant Kabir Nagar News: 54 केंद्रों पर आयोजित हुई सेमेस्टर परीक्षा

Sun, 05 Jan 2025 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Semester examination conducted at 54 centers
एचआरपीजी कॉलेज में विश्वविद्यलयी परीक्षा देते छात्र छात्राएं।
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक समस्त संकायों में अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित को-कैरीकुलर (सहगामी विषय) की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा 54 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र में जमा करा लिया गया।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्या प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक समस्त संकायों में अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित को-कैरीकुलर (सहगामी विषय) की परीक्षा हुई है। सुबह की पाली में प्रथम सेमेस्टर और शाम की पाली तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रभा देवी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि दो पालियों में आयोजित इस अनिवार्य विषय की परीक्षा के प्रथम पाली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान और वाणिज्य के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। शाम की पाली में स्नातक कला विज्ञान एवं वाणिज्य तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल पंजीकृत 415 परीक्षार्थियों में 410 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा व्यवस्था में डॉ अमरनाथ पांडेय, रितेश त्रिपाठी, नीरज राव, नागेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, सीमा पांडेय, श्रेष्ठा श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा, ममता शुक्ला, बबिता चौरसिया, माया, पूनम उपाध्याय, डॉ पूनम यादव, शाहिदा खातून आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed