{"_id":"6a5525a0c73cff31330bdc93","slug":"semariawan-badhyamafi-road-in-poor-condition-commuters-facing-trouble-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153721-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां-बढ़यामाफी मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां-बढ़यामाफी मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान
विज्ञापन
सेमरियावां - बढ़यामाफी मार्ग बदहाल। बदहाल
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग को सेमरियावां चौराहे के पास स्टेट बैंक के सामने जोड़ने वाला सेमरियावां-बढ़यामाफी मार्ग इन दिनों बदहाल है। करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब हालत से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही है। बारिश में गड्ढे में कीचड़-पानी भरने से बच्चों की ड्रेस खराब हो रही है।
बच्चे सड़क के गड्ढों में फंसकर जख्मी हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। सेमरियावां चौराहा स्थित स्टेंट बैंक के सामने से बीएमसीटी मार्ग से बढ़यामाफी गांव से होते हुए छपियामाफी गांव तक यह मार्ग निकला है। इस पर पहले बढ़यामाफी गांव छोर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया।
निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क टूटने लगी। धीरे-धीरे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। बारिश में इस मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है। वाहनों के आने जाने से गड्ढे में जमा कीचड़ व पानी लोगों के कपड़े खराब कर देते हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग से विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। इसके अलावा छपिया माफी, पिपरा डोमन, बढ़यामाफी, परसादपुर, रसूलपुर समेत कई गांवों के लोग भी इसी रास्ते से बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों में आए दिन बाइक और साइकिल फंस जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
अरशदुद्दीन चौधरी, अबूजर चौधरी, सोनू, मुबारक हुसैन, हलीम, आदि ने बताया कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सके तथा किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।