{"_id":"5b3e5df84f1c1bc5248b4af2","slug":"selected-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआई का बेटा बना सहायक सेना नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआई का बेटा बना सहायक सेना नायक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
यशवीर सिंह का केन्द्रीय सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक के पद पर चयन होने पर पुलिस आफिस में मिठाई खिलाते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह के पुत्र यशवीर सिंह का चयन केंद्रीय सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक के पद पर हुआ है। गुरुवार को एएसपी कार्यालय में यशवीर सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने खुशी मनाई।
गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव निवासी यशवीर सिंह ने वर्ष 2015 में बीएचयू से आईआईटी की है। यशवीर सिंह ने बताया कि यूपीएससी का परीक्षा परिणाम 29 जून को आया। उन्हें 52वीं रैंक मिली है। उनका चयन सहायक सेना नायक के पद पर हुआ है।
उन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से हुई है। आईआईटी के बाद से उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की हुई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पिता को वर्दी पहनते देख उनके मन में वर्दी पहने की ललक पैदा हुई। उनके बड़े भाई जयवीर सिंह बैंक ऑफ इंडिया में पीओ है। गुरुवार को पिता से मिलने वह संतकबीरनगर आए हैं।
विज्ञापन
प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा यशवीर सिंह शुरू से ही मेधावी रहा है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में यशवीर सिंह को मिठाई खिलाई और उनकी पीठ थपथपाई। इस अवसर पर एलआईयू इंस्पेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, एसपी के पेशकार एसपी गौतम, प्रभारी डीसीआरबी ईश्वरचंद्र प्रधान, प्रभारी सोशल मीडिया सेल मो. सबाहुद्दीन आदि उपस्थित रहे।