फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Select characters from No. Bifre Additional Commissioner

पात्रों का चयन न होने से बिफरे अपर आयुक्त

Thu, 21 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 अपर आयुक्त ने सबसे पहले खलीलाबाद तहसील का निरीक्षण किया।  एसडीएम, तहसीलदार,अपर तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट के लंबित मुकदमों की संख्या करीब 400 होने का कारण पूछा। इसमें बताया गया कि हड़ताल अधिक होने की वजह से मामले लंबित है।
विज्ञापन

  पुराने मामले चिह्नित करके उसे समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिए।  खलीलाबाद ब्लॉक में पहुंच कर मनरेगा का हाल जाना। प्रशासनिक मद में अधिक खर्च देख कर भड़क गए और मानदेय मद के अलावा प्रशासनिक मद में अधिक खर्च न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 इंदिरा आवास 2014-15 के अपूूर्ण मिले। जबकि 2012-14 और 13-14 का डिटेल रिकार्ड उन्हें देखने को नहीं मिला। समग्र गांव राउतपार में 25 लोहिया आवास का लक्ष्य है,जिसके सापेक्ष 16 पात्रों का ही चयन हो पाया है। जबकि शेष आवास के लिए पात्रों का चयन न होने और एक भी पात्र को अभी तक पैसा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। आगे बताया कि मार्च तक ही आवास बन कर पूर्ण हो जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आजीविका मिशन योजना में 25 लाभार्थियों में से 22 को रिवाल्गिं फंड दिया गया है और उसमें भी सिर्फ दस को ऋण दिया गया है।
 बीज वितरण का लक्ष्य भी पूरा नहीं है। नगर पालिका खलीलाबाद में जन्म - मृत्यु रजिस्टर में तिथि का अंकन नहीं होने से गड़बड़ी की आशंका जाहिर की। आगे से तिथि का अंकन कराने का ईओ को निर्देश दिया। ईओ ने 18 निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी।

 उसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे शवदाह गृह का निरीक्षण किया। डूडा के कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसका स्थलीय सत्यापन शुक्रवार को किए जाने की बात बताई।
 इस दौरान एसडीएम सतीशमणि त्रिपाठी, तहसीलदार अरविंद सिंह, अपर तहसीलदार,नायब तहसीलदार, ईओ उमाकांत मिश्र, बबलू उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed