फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sehuda Pradhan honored for better toilet

Sant Kabir Nagar News: बेहतर शौचालय के लिए सेहुड़ा प्रधान सम्मानित

Sat, 14 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sehuda Pradhan honored for better toilet
सेमरियावां। विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाए गए मेरा शौचालय मेरा सम्मान अभियान प्रतियोगिता में व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालयों का चयन किया गया। इसी क्रम में कलक्ट्रेट में सेमरियावां ब्लाॅक के सेहुड़ा ग्राम प्रधान को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी व एसडीएम शैलेष कुमार दूबे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधान को सम्मानित किए जाने पर गांव वालों ने गौरवान्वित महसूस कर बधाई दी है।
विज्ञापन


मेरा शौचालय मेरा सम्मान अभियान के दौरान सबसे अच्छे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का आवेदन ग्राम पंचायत स्तर से विकास खण्ड स्तर पर प्राप्त किया गया। जिसके बाद विकास खण्ड स्तर से पांच व्यक्तिगत व तीन सामुदायिक शौचालयों को पुरस्कृत किये जाने के लिए जनपद को भेजा गया। जहां पुन: दोनों श्रेणियों में सबसे अच्छे पांच व्यक्तिगत और पांच सामुदायिक शौचालयों का चयन किया गया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सबसे अच्छे सामुदायिक शौचालय के लिए सेमरियावां ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सेहुड़ा के ग्राम प्रधान अफजाल अहमद को सम्मानित किया गया। प्रधान को सम्मानित किए जाने पर मसीहुद्दीन, शब्बीर अहमद, एजाज अहमद ,राज कुमार, अब्दुल हकीम प्रधान, जफीर अली करखी, पूर्व ब्लाक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेहराब आलम लड्डू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, मुनीरूलहसन चौधरी, डाॅक्टर अदील, पैयंबर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed