फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seeking help for daughter's wedding

बेटी की शादी के लिए मांग रहे मदद

Sat, 16 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seeking help for daughter's wedding
बेटी की शादी के लिए मांग रहे मदद। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 अग्नि पीड़ित फुलुई गांव निवासी मगरू की बेटी की बारात रविवार को आएगी। आग में सब कुछ जल जाने और अभी तक प्रशासन और किसी स्तर से कोई मदद नहीं मिलने से बेटी की शादी को लेकर परिजन चिंतित है। बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे इसके लिए पूरा परिवार घर- घर जा कर मदद की गुहार कर रहा है। 
विज्ञापन

13 अप्रैल को फुलुई गांव में आग लगने से 50 से अधिक लोगों का आशियाना जलकर राख हो गया था। पीड़ितों में मगरू का परिवार  भी शामिल है। पीड़ित परिवार में 17 अप्रैल को बेटी रामशीला की शादी है। मगरू बताते है कि बेटी की शादी की सारी तैयारी पूर्ण कर चुके थे। जिसमें जेवर से लगायत बेड तक घर में लाकर रख दिए थे। लेकिन कुदरत ने इस कदर मजाक किया कि पूरा पूरा सामान जलाने के साथ अरमान भी जला डाला। अब बेटी की शादी और इज्जत गांव व क्षेत्र के लोगों के भरोसे है। इसमें गांव ज्वार समेत प्रधान हरिश्चंद्र यादव पूरी मदद कर रहे है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब एक एक रुपये का मोहताज हो चुका हूं, ऐसे में सरकार से जो भी मदद मिलती वह हमारे लिए काफी थी।  लेखपाल रिपोर्ट बनाकर ले गए उसके बाद कोई पूछने तक नहीं आया। ग्राम प्रधान का कहना है कि तहसील प्रशासन से सहायता राशि देने के लिए दो बार संपर्क कर चुका, लेकिन बितरण नही किया जा रहा है। इतना ही नही गांव में फोटो खिचानें कई नेता और जन प्रतिनिधि आए, लेकिन पीड़ित परिवार को कोई सहायता नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed