फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Theft at Dadra Primary School; complaint lodged.

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय ददरा में चोरी, दी तहरीर

Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Theft at Dadra Primary School; complaint lodged.
मेंहदावल। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददरा में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर भोजन के लिए रखा राशन, गैस सिलिंडर समेत कई सामान चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी का राशन भी गायब है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल समय समाप्त होने के बाद सभी कमरों में ताले लगाकर गए थे। सुबह जब विद्यालय खोला गया तो बाल वाटिका और ऑफिस के ताले टूटे मिले और कुछ सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed