{"_id":"5914aa7a4f1c1bb73785387a","slug":"seeing-the-less-attendance-at-primary-school-minister-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राथमिक स्कूल में उपस्थिति कम देख प्रभारी मंत्री नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल में उपस्थिति कम देख प्रभारी मंत्री नाराज
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 11 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल सियरा साथां का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा और जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने सीएचसी, पीएचसी, प्राथमिक विद्यालय, गेहूं क्रय केंद्र आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर जिम्मेदारों ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
मंत्री सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गंगा देवरिया व सियरा सांथा पहुंचे। गंगा देवरिया में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम थी और वहां साफ सफाई भी नहीं थी। इस पर हेडमास्टर को फटकार लगाते हुए उसे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की संख्या बढ़ाने व परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र कोनी और पौली के बकौली गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं क्रय केंद्र बकौली में क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा सही उत्तर न दे पाने व अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत होने पर उन्होंने डीएम से जांच कराने का निर्देश दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर (मलौली) के निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, आपरेशन थियेटर, डॉक्टर के बैठने के रूम आदि की जांच की तथा वहां पर मिले मरीज बब्लू, गंगा सिंह, राम हर्ष से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर में कूड़ा का ढेर लगने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले निरीक्षण में इस प्रकार की लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम मारकंडेय शाही, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ लालजी यादव, पीडी अनिल कुमार, विधायक जय चौबे, विधायक राकेश सिंह बघेल, विधायक श्रीराम चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।