फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seduce schoolgirl.

छात्रा संग छेड़खानी, अगवा करने की दी धमकी

Thu, 05 Dec 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
seduce schoolgirl.
छात्रा संग छेड़खानी, अगवा करने की दी धमकी
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के गांव निवासी की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसी गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौच, जानमाल की धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित पिता की तहरीर पर की।

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी क्षेत्र के इंटर कॉलेज की छात्रा है। 30 नवंबर को उनकी बेटी कॉलेज से लौट रही थी। तभी गांव का मनबढ़ युवक रास्ते में उसकी बेटी को घेरकर छेड़खानी करने लगा। बेटी से मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जबरदस्ती मोबाइल छीनकर नंबर ले लिया। किसी को घटना की जानकारी देने पर स्कूल जाने के दौरान अगवा करने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित पिता ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सों एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed