फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Security of banks is at the mercy of God, there are no solid arrangements

Sant Kabir Nagar News: भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा, नहीं हैं पुख्ता इंतजाम

Sun, 06 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Security of banks is at the mercy of God, there are no solid arrangements
12.25 बजे निधुरी चौराहे पर पिकेट पर नहीं मिला कोई कांस्टेबल
सांथा। लोग अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित करने के लिए बैंकों को सबसे उपयुक्त मानते हैं लेकिन क्षेत्र की बैंक शाखाओं की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। रात 12 बजे के बाद ज्यादातर बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड नहीं मिले। यही स्थिति एटीएम बूथों की भी है। वहीं, पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होमगार्ड के हवाले है।
विज्ञापन

बता दें कि सांथा क्षेत्र में आधा दर्जन बैंकों की शाखाएं हैं। सभी शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। शुक्रवार की देर रात बेलहर थाना क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी और पुलिस पिकेट ड्यूटी से लापता थे। केवल एक जगह दो कांस्टेबल ड्यूटी करते मिले। एसओ बेलहर श्याम मोहन हमराहियों के साथ गश्त करते हुए सांथा-बांसी मार्ग निघुरी चौराहे पर मिले। संवाद टीम ने बेलहर थाना क्षेत्र के पिकेट और बैंकों के सुरक्षा की पड़ताल की तो स्थित कुछ यूं सामने आई।
विज्ञापन

होमगार्ड तो मिले कांस्टेबल लापता
रात 12:10 बजे : बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया चौराहा पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगती है। मौके पर तीन होमगार्ड विवेकानंद शुक्ला, श्रीकृष्ण यादव, श्रीचंद्र उपाध्याय जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन कांस्टेबल मौजूद नहीं मिले। पूछने पर गार्ड ने बताया कि कांस्टेबल के बारे में जानकारी नहीं है। चौराहे के आस-पास कई बैंक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12:15 बजे : गनवरिया चौराहे से 250 मीटर की दूरी पर नंदौर मार्ग पर यूनियन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं हैं। यहां सन्नाटा पसरा हुआ था सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। आसपास कोई पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा। रात 12: 25 बजे निधुरी चौराहे पर पुलिस पिकेट का कोई सिपाही या होमगार्ड नहीं दिखा। इसी दौरान गोईठहा की तरफ से एसओ बेलहर श्याम मोहन हमराहियों के साथ गश्त करते हुए दिखाई दिए।

रात 12:35 बजे : गोईठहा चौराहे पर हेड कांस्टेबल विजय सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार निषाद ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को रोककर जानकारी ली। 12:55 बजे लोहरसन चौराहे पर एक यूपी ग्रामीण बैंक है। यहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। बैंक पर भी कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed