{"_id":"6a8b31f0708b4ce2c609d63c","slug":"secured-a-safety-net-of-cashless-medical-care-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156045-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कैशलेस चिकित्सा का सुरक्षा कवच मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कैशलेस चिकित्सा का सुरक्षा कवच मिला
विज्ञापन
ताराचंद्र स्नाकोत्तर महाविद्यालय मिठना, धनघटा में सम्मानित रसोईया। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा संबल मिला है।
रविवार को तारा चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिठना-सिठना में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने हैंसर बाजार, नाथनगर एवं पौली शिक्षा क्षेत्रों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित रसोइयों को कैशलेस कार्ड के साथ साल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइया माताएं-बहनें केवल अपने दायित्व का निर्वहन ही नहीं करतीं बल्कि बच्चों को मातृत्व स्नेह भी प्रदान करती हैं। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की पहल अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कैशलेस चिकित्सा कार्ड को रक्षाबंधन से पूर्व रसोइया माताओं-बहनों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विशेष उपहार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।