{"_id":"673cd308a6d52faf37072573","slug":"secretary-investigated-the-demand-for-accommodation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124066-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आवास दिलाने की मांग पर सचिव ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आवास दिलाने की मांग पर सचिव ने की जांच
Tue, 19 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के पैड़ी गांव के आठ लोगों ने डीएम से आवास योजवा के तहत मकान दिलाए जाने को लेकर शिकायत की थी। मंगलवार को ग्राम सचिव ने शिकायत की मौके पर पहुंचकर जांच की। सचिव ने बीडीओ के जरिए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है। पैड़ी गांव की रीता पत्नी बलदेव, बबिता देवी पत्नी अनिल कुमार, विद्या भारती पत्नी इंद्रजीत, प्रियंका भारती पत्नी लालजी, मनीषा पत्नी अक्षय कुमार, सरोजा पत्नी प्रदीप, शिल्पा पत्नी सुनील कुमार ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को शिकायत पत्र सौंपा था। बताया कि वह सभी मजदूर हैं। परिवार घांस-फूस एवं छप्पर में जीवन यापन करता है। उनके पास न खेती लायक भूमि है और न ही रहने का घर है।
डीएम ने शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए पीडी और बीडीओ को जांचकर आख्या मांगी। डीएम के आदेश पर बीडीओ ने ग्राम सचिव योगेन्द्र गौड़ को मौके पर जाकर जांच करने को कहा।
ग्राम सचिव योगेन्द्र गौड़ गांव में पहुंचे। शिकायत में दर्ज लोगों के घर जाकर सर्वे किया।
विज्ञापन
डीएम ने शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए पीडी और बीडीओ को जांचकर आख्या मांगी। डीएम के आदेश पर बीडीओ ने ग्राम सचिव योगेन्द्र गौड़ को मौके पर जाकर जांच करने को कहा।
विज्ञापन
ग्राम सचिव योगेन्द्र गौड़ गांव में पहुंचे। शिकायत में दर्ज लोगों के घर जाकर सर्वे किया।