{"_id":"669c0e608eab7e7ef60f06c4","slug":"secondary-teachers-roared-at-dios-office-regarding-18-point-demands-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117948-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 18 सूत्रीय मांगो को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर गरजे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 18 सूत्रीय मांगो को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर गरजे माध्यमिक शिक्षक
Sun, 21 Jul 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षकों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरने पर बैठे। आक्रोशित धरनारत शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रदर्शन किया। धरने के उपरांत अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक हरिचंद्र नाथ राम को सौंपा।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा संघर्षों के दम पर देश में पुरानी पेंशन योजना वापस आएगी। संगठन वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। माध्यमिक शिक्षा में एनओसी विहीन स्थानांतरण नीति लाकर इसे भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे। राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी पांच लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा दे देनी चाहिए। अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी शिक्षकों को स्थानांतरण सुविधा प्रदान की जाए। तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए। आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए।
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि हमारी टीम आपके हक की लड़ाई लड़ रही हैं, हमें आपका साथ चाहिए। बेलहर व सिहटीकर के शिक्षकों को प्रायोजित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि बजट होने के बावजूद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बकाया परिश्रमिक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
धरने में प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अबू बकर, मोहिबुल्लाह खान, गोपालजी सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, अब्दुल मुद्दासीर, विजय यादव, विंध्याचल सिंह, अफजल खान, अवध राज, नसीम अहमद, राम नारायण पांडेय, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।