फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Second phase of the census; training begins on the 26th

Sant Kabir Nagar News: जनगणना का दूसरा चरण, प्रशिक्षण 26 से

Fri, 23 Oct 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Second phase of the census; training begins on the 26th
सेमरियावां। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। प्रभा देवी महाविद्यालय में 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण होगा। इसमें जनगणना कार्य के लगे सुपरवाइजर व प्रगणकों को घर-घर जाकर सर्वे की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने प्रशिक्षण के बाद गणना ब्लॉकों के गठन और कार्मिकों की तैनाती समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और स्व-गणना के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होनी है।
विज्ञापन

दूसरे चरण की जनगणना एक दिसंबर से चार जनवरी तक सुनिश्चित की गई है। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 40 सवालों को शामिल किया गया है। इसमें व्यक्तिगत सूचना पर फोकस किया गया है। इसमें नाम, पता, आयु के साथ ही डिजिटल साक्षरता और कोविड टीकाकरण पर भी सवाल होंगे। आर्थिक क्रिया कलाप की भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज की गई हैं। इसमें 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना कराई जाएगी और एक दिसंबर से चार जनवरी तक आम लोगों की गणना होगी। चार जनवरी को ही बेघर लोगों की भी जनगणना की जाएगी। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण चरण जिसमें आंकड़ों की पुनः जांच एवं सत्यापन किया जाएगा।
---------

मास्टर और फील्ड ट्रेनरों को डिजिटल लुक में दिया जा चुका है प्रशिक्षण

जनगणना की सफलता के लिए मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनरों को एप के माध्यम से डिजिटल लुक में गणना करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। खलीलाबाद तहसील में 1409 प्रगणक ब्लॉक के 1112 प्रगणक और 188 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। इसके अलावा दस प्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर रिजर्व रखे गए हैं। प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जारी है। स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गणना ब्लॉक में स्व-गणना के लिए परिवारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
------------
शिक्षा और कामकाज की भी जानकारी लेंगे
40 प्रश्नों में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, आयु, विवाह के समय आयु, पति-पत्नी का नाम, धर्म, पिता और मां का विवरण, मातृभाषा, डिजिटल साक्षरता की स्थिति पर जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही शिक्षा का स्तर संकाय समेत पिछले वर्षों में यदि कामकाज किया है तो उसका विवरण। व्यवसाय, उद्योग-व्यापार का स्वरूप, गैर आर्थिक क्रियाकलाप, जन्मस्थान, पूर्व-निवास स्थान, स्थान परिवर्तन के बाद निवास की अवधि, स्थायी निवास का पता, कोविड टीकाकरण का स्थान,बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर, आधार, डीएल, पासपोर्ट आदि शामिल है।


00000
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी और एक दिसंबर से चार जनवरी तक गणनाकार घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाना है। स्वगणना के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें।

-हृदय राम तिवारी, एसडीएम, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed