फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Search intensified for the members of the Scorpion Gang in the Menhdawal riot case.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बवाल मामले में बिच्छू गैंग के गुर्गों की तलाश तेज

Mon, 20 Apr 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Search intensified for the members of the Scorpion Gang in the Menhdawal riot case.
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार रात हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस बिच्छू गैंग के गुर्गों की तलाश में जुट गई है। विवाद के दौरान पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया था। माना जा रहा है कि इसमें बिच्छू गैंग के गुर्गे शामिल थे। पुलिस इस मामले में जांच भी कर रही है। मेंहदावल थाने में छह नामजद और आठ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिच्छू गैंग का नाम वर्ष 2024 में तब प्रकाश में आया जब कस्बे की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थाना अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की। अब दो पक्षों के विवाद के बाद एक बार फिर बिच्छू गैंग चर्चा में आया है। माना जा रहा है कि इसी गैंग के लोगों ने शनिवार रात तुलसीपुर वार्ड में पुलिस पर हमला किया और उनकी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अब पुलिस इस गैंग के गुर्गों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड पर पूर्व में एक व्यक्ति से विवाद के बाद मेंहदावल नगर क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। शनिवार रात निषाद समाज के लोग तुलसीपुर में एकत्रित हुए, जिसकी सूचना पर मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से लोग उलझ गए और उनके वाहन पर पत्थरबाजी करने लगे, जिससे एक पुलिसकर्मी थाना अध्यक्ष को बचाते हुए घायल हो गया। इस पत्थरबाजी में बिच्छू गैंग की चर्चा तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अपने ऊपर हुई पत्थरबाजी के बाद इस गैंग के गुर्गों की तलाश में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने इस गैंग से जुड़े गुर्गों को चिह्नित करने में जुटी रही। कुछ जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगे।


----------
भाजपा नेता पर हमला कर चुका है बिच्छू गैंग
मेंहदावल। भाजपा के पूर्वी मंडल के महामंत्री कौशलेंद्र त्रिपाठी पर अगस्त 2024 में रोडवेज बस स्टैंड के पास जानलेवा हमला हुआ था। इसमें बिच्छू गैंग का नाम सामने आया था। इसमें भाजपा नेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आगे चलकर बिच्छू गैंग शांत हो गया। वहीं इससे पूर्व थाना अध्यक्ष रहे रामकृष्ण मिश्रा के ऊपर भी तुलसीपुर में हमला हुआ था। इसमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने 24 फरवरी 2024 को पुलिस पर हमला करने वाले करीब 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
--------------
पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है। कुछ लोग दो पक्षों के विवाद को बेवजह हवा दे रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बिच्छू गैंग का नाम चर्चा में आया है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
-------------

घटना की ऑटो चालक ने बताई सच्चाई
मेंहदावल। कस्बे में पूर्व में हुए विवाद के जिस मामले में पुलिस ने लंगडीसई के युवकों पर अनिल सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें मामला स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर था। लंगडीसई के ऑटो चालक द्वारा बिना नंबर के सवारी बैठाकर ले जाने के दौरान दूसरे ऑटो चालक रमाशंकर से विवाद हुआ। रमाशंकर का कहना है कि सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ। बिना नंबर के वह सवारी बैठा कर जा रहा था। उसके बाद वह सवारी लेकर निकल गए। टैक्सी स्टैंड पर मैं सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और मारपीट शुरू कर दी, मैं भाग गया। वहां खड़े अन्य लोगों से उलझ गए और उन्हें मारापीटा। इस पर घायल लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। यह स्टैंड का विवाद है, किसी जाति का विवाद नहीं, लेकिन कुछ लोग इसे अनावश्यक रंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed