फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Search for accused in culpable homicide case intensified; raids conducted at their hideouts.

Sant Kabir Nagar News: गैर इरादतन हत्या के आरोपियों की तलाश तेज, ठिकानों पर दबिश

Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Search for accused in culpable homicide case intensified; raids conducted at their hideouts.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अनई गांव निवासी सुबाष को कार चढ़ाकर मारने के मामले में गैर इरादतन हत्या के नामजद आरोपी घटना के कई दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। बघौली बाजार में गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास मामले में प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन

बता दें कि खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अनई गांव निवासी सुबाष चंद को कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। गंभीर रूप से घायल सुबाष को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गोरखपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबाष का शव लेकर पुलिस अधीक्षक आवास के सामने खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया था। सड़क पर शव रखकर काफी देर तक हंगामा किया गया था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया था। वहीं मामले में पुलिस ने प्रदर्शन और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में परिजनों व अन्य लोगों के खिलाफ भी अलग से प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्य घटना के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है, जबकि घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं या फरार हैं।

आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों पर टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी आवास के सामने हुए हंगामे के मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना भी जारी है।
सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed