Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM's displeasure had an impact, the Municipal Council started the construction of the incomplete drain.

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम की नाराजगी का हुआ असर , नपं ने शुरू कराया अधूरे नाले का निर्माण

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
SDM's displeasure had an impact, the Municipal Council started the construction of the incomplete drain.
-जसवल भरवलिया के पास कराया जा रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिघरा। बखिरा से सहजनवां जाने वाली सड़क पर जसवल भरवलिया के पास अधूरे नाले का निर्माण नगर पंचायत ने मंगलवार को शुरू करा दिया। छह फरवरी को एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम त्रिपाठी द्वारा विकास कार्यों की जांच के दौरान अधूरे नाले को देखकर नाराजगी जताई गई थी। क्योंकि सड़क किनारे नाला खोद कर सरिया बांध कर छोड़ दिया गया था। एसडीएम ने ईओ नगर पंचायत आदित्य प्रकाश को नाले के निर्माण का आदेश दिया था।

नगर पंचायत बखिरा के वार्ड-5 जसवल भरवलिया में कराए गए घटिया कार्य व सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के संबंध में सर्वेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि बखिरा से सहजनवां जाने वाली सड़क पर जसवल भरवलिया में आधे अधूरे नाले का निर्माण कराया गया है। खोदाई करके कुछ दूर तक मात्र सरिया बांध कर छोड़ दिया गया है। जो जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड के मोहल्ला तिलाठी में मां कालीजी के मंदिर पर बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बदतर है। तिलाठी में ही पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 39 लाख 65 हजार रुपये व्यय करने के पश्चात सुंदरीकरण की योजना ने दम तोड़ दिया। योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एसडीएम न्यायिक धनघटा हृदय राम त्रिपाठी छह फरवरी को जसवल भरवलिया पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed