{"_id":"65639f6004a9f406580ead14","slug":"sdm-solved-lan-matter-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6035-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने जमीन विवाद सुलझाया, महिला नहीं करेगी आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने जमीन विवाद सुलझाया, महिला नहीं करेगी आत्मदाह
Mon, 27 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरैया निवासी रंभावती ने दी थी आत्मदाह की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के हरैया गांव की महिला रंभावती के आत्मदाह की चेतावनी को प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। रविवार को एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार व सीओ अंबरीश भदौरिया ने गांव में पहुंचकर उसके जमीन विवाद का निपटारा कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब महिला आत्मदाह नहीं करेगी।
एसडीएम ने बताया कि हरैया गांव के रहने वाले जितई और चूल्हई दो सगे भाई बराबर के हिस्सेदार हैं। एक भाई जितई ने अपने हिस्से की जमीन से 16 एअर अधिक जमीन बेच दी थी। इसी विषय को लेकर के दोनों परिवारों में जमीन बंटवारे को लेकर तकरार होती रही है। एक पक्ष की महिला रंभावती पत्नी रंगीलाल जमीन बंटवारे से असंतुष्ट होकर उच्चअधिकारियों को आगामी 30 नवंबर को आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी थी।
एसडीएम ने बताया कि रविवार को गांव में पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनी। एक पक्ष द्वारा बेचे गए अधिक जमीन के एवज में दोनों के संयुक्त आराजी संख्या 329 में दूसरे पक्ष को दिलाने की सहमति पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।