फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM inspected the records of the madrasa, report will be sent to the DM

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने जांचे मदरसे के अभिलेख, डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the records of the madrasa, report will be sent to the DM
मदरसे की जांच करते एसडीएम अरुण कुमार।
मेंहदावल। बेलहरकला विकास खंड के लोहरौली ठुकराई गांव में स्थित मदरसे में अवैध गतिविधियों को संचालित करने के आरोपों की मेंहदावल एसडीएम अरुण कुमार ने जांच की। वह मंगलवार की शाम मदरसे पर पहुंचे। उन्होंने सभी अभिलेखों को तलब कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने डीएम को पत्र लिखा था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अरुण कुमार ने मदरसा पहुंचकर सभी अभिलेखों की जांच की। आरोप लगाया गया था कि जामिया बरकातिया सफिया निजामुद्दीन नामक मदरसे में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा था कि मदरसे में बाहर से आए लोगों को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम अरुण कुमार ने मदरसे से जुड़े अभिलेखों को खंगाला और प्रबंधन से जुड़े लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि मदरसे पर पहुंचकर जांच की गई और सभी अभिलेख देखे। प्रथमदृष्टया जांच में आरोप प्रमाणित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed