फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM advocates hoop

अधिवक्ताओं ने एसडीएम को घेरा

Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। अधिवक्ता अनिल कुमार यादव का नाम गोरखपुर पुलिस के जरिए कुख्यात चंदन सिंह गैंग में 17 नंबर पर सदस्य के रूप में शामिल किए जाने से भड़क गए।
विज्ञापन

 अधिवक्ताओं का हुजूम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम सदर सतीश मणि त्रिपाठी के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें घेर लिया।
 जनपद बार के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि अधिवक्ता अपने पेशे के मुताबिक दायित्व का निर्वहन करता है। उसी के तहत साथी अधिवक्ता अनिल कुमार यादव भी अपने दायित्व का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन

  गलत तरीके से गोरखपुर की पुलिस ने साथी वकील का नाम चंदन सिंह गैंग के शामिल कर दिया है,जो गलत है। साथी अधिवक्ता के साथ अन्याय कत्तई नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम ने गोरखपुर के एक पुलिस अधिकारी से फोन पर वार्ता किया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ता के खिलाफ अनुचित कार्रवाई नहीं होगी। उसके बाद अधिवक्ता मान गए।
 इस दौरान राणा रवींद्र सिंह, रबीश कुुमार श्रीवास्तव, निरंजन सिंह, रणजीत चौधरी, सुशील श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed