फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scout camp helps in physical and mental development

Sant Kabir Nagar News: स्काउट शिविर से होता है शारीरिक और मानसिक विकास

Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scout camp helps in physical and mental development
संतकबीरनगर। स्काउट भवन के परिसर में चल रहे शिविर में सोमवार को ध्वजशिष्टाचार, कैंप फायर आदि का आयोजन हुआ। जिसमे स्काउट गाइड ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त व डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने कहाकि इस तरह के कैंपों से बच्चों के अंदर शारीरिक ,मानसिक बौद्धिक आध्यात्मिक चारित्रिक आदि गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन

जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहाकि जिले में हर साल तृतीय सोपान जांच शिविर चलता है और यही सफल बच्चे राज्य पुरस्कार जांच शिविर में प्रतिभाग करते हैं। इस प्रमाण पत्र से बच्चो को 5 अंक का वेटेज दिया जाता है और राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र से 10 अंक का वेटेज दिया जाता है। प्रशिक्षण में हीरालाल रामनिवास इ का खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आचार्य रामविलास इटर कॉलेज मगहर, बाल विद्यालय परसादपुर धनधटा, महाराणा प्रताप, स्वतंत्र स्काउट दल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्वतंत्र स्काउट दल, रामनाथ स्वतंत्र स्काउट दल, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र स्काउट दल, महाराणा सांगा स्वतंत्र स्काउट दल, राज स्वतंत्र गाइड कंपनी, मां भारती स्वतंत्र गाइड कंपनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर के कुल लगभग 55 स्काउट एवं 60 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर अमित कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, अभिषेक कुमार सिंह, निशा यादव, राकेश सिंह, स्काउट मास्टर मुकेश कुमार, आलोक पांडेय, अंकित यादव, डीओसी स्काउट रमेश चंद्र यादव, डीओसी गाइड बबिता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed