फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Scorpio collided with the earthen mound near Kante

Sant Kabir Nagar News: हादसों में मासूम की मौत, चार घायल

Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with the earthen mound near Kante
कांटे के पास मिट्टी के टीले से टकराई स्कार्पियों
संतकबीरनगर। सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। कांटे पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार की सुबह मिट्टी के ढेर में स्कॉर्पियो टकरा गई।
विज्ञापन

बता दें कि बिहार के पूर्णिया के डगरूआ थाना के चंपा बरेली गांव निवासी बहरुल अंसारी (48) परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली से स्कार्पियों से पत्नी रेहाना (46), भाई जकस्त (22), चार वर्षीय बेटी सनाया व दो वर्षीय बेटी इनाया के साथ बिहार आ रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कांटे चौकी के पास उन्हें झपकी आने से गाड़ी सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी के ढेर से टकरा गई। गाड़ी में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने दो वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मासूम का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ, इसके बाद बिहार के रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed