{"_id":"6734f07b417aeee8b30b3d00","slug":"scientific-facts-behind-the-miracles-revealed-by-experiments-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123746-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रयोगों से उजागर हुए चमत्कारों के पीछे वैज्ञानिक तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रयोगों से उजागर हुए चमत्कारों के पीछे वैज्ञानिक तथ्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राम विभूति यादव दोआबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा में अंध विश्वास के विरुद्ध जिला स्तरीय वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने वैज्ञानिक सोच के बारे में बताया। अंध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता हेतु रिसोर्सपर्सन के रूप में नोएडा से आईं रोहिणी गोले ने विशेष प्रस्तुति दी।
उन्होंने डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ से पानी से दीप प्रज्वलित कराया, जिससे उपस्थित लोगों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया। रोहिणी ने कहा कि कैसे पाखंडी सामान्य जनमानस की इंद्रियों और मनोविज्ञान को प्रभावित कर अपनी बात मनवाते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से चमत्कारों के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को उजागर किया। बाल विद्यालय प्रसादपुर के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने बिना बताए मन की बात जानने का प्रदर्शन कर लोगों को प्रभावित किया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और श्री सीताराम इंटर कॉलेज, सिरसी के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ. नीतू यादव ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत गीत एवं ईश वंदना बाल विद्यालय प्रसादपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पटेल ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमजंगला, गोविंदगंज, बभनौली, उमरिया बाजार, सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, बीएसआर स्कूल, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज, श्रीमती शंकर देई बालिका विद्यालय ए