फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School vehicles will not run without fitness, action will be taken after investigation

Sant Kabir Nagar News: बिना फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूल वाहन, जांचकर होगी कार्रवाई

Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
School vehicles will not run without fitness, action will be taken after investigation
संतकबीरनगर। जिले के स्कूलों में चलने वाले वाहन बिना फिटनेस के कोई भी स्कूली वाहन नहीं चलने पाएंगे। एआरटीओ की तरफ से स्कूल के संचालकों को 30 जून तक का समय कागजात सही कराने के लिए दिया गया था। 1 जुलाई से विभाग की तरफ से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस के पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने के बाद छात्रों की सुरक्षा के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय के तरफ से 30 जून तक का समय स्कूल वाहन के कागजात सही कराने के लिए दिया गया था। जिले में पंजीकृत 720 स्कूल वाहन के सापेक्ष 160 वाहन का फिटनेस व 70 वाहन का परमिट समाप्त हो गया था। जिसको देखते हुए विभाग की तरफ से छुट्टी के समय में ही वाहनों के पेपर दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बीच में स्कूल संचालकों को कागजात सही कराने के लिए रिमाइंडर भी भेजा गया। फिर भी संचालकों ने स्कूल वाहन के पेपर को सही कराने में कोई रूचि नहीं लिया। विभागीय जिम्मेदार की मानें तो सिर्फ दस स्कूल वाहन के की पेपर सही कराए गए। इधर अब विभाग की तरफ से छात्रों का भविष्य देखते हुए कड़ा रूख अख्तियार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए एक जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिन स्कूल वाहनों के कागजात सही नही मिलते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोट
स्कूल वाहनों का कागजात सही कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। एक जुलाई से स्कूल खुलने के साथ ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed