फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School's campaign rallied

स्कूल चलो अभियान की रैली निकली

Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
School's campaign rallied
रैली ‌निकली गई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा

विज्ञापन
 क्षेत्र के बखिरा और हरदी के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीआई ने कहा शासन शून्य से 14 साल तक के बच्चों के दाखिला के लिए  गंभीर है। शत प्रतिशत नामांकन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। शासन के इस प्राथमिकता वाले इस योजना को प्रधानाध्यापक समेत सभी संबंधितों को सफल  बनाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन यूनिफार्म, फीस, भोजन नि:शुल्क  मुहैया करवा रही है। इससे पूर्व एसडीआई ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बखिरा और हरदी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के बच्चे हाथ में नारा लिखा तख्ती  लिए चल रहे थे। नारा लगाते हुए बच्चे लोगों को नामांकन के लिए जागरूक कर  रहे थे। गली-गली व मुहल्लों में घूमघूमकर बच्चों  ने अलख जगाया। इस अवसर पर रामाधीन प्रसाद, रामनरेश, विनोद कुमार, अनिल मणि, मो जाबिर,  नवास अली, अमरेश मौर्या, उषा गिरी, हेमंत कुमार, पूनम उपाध्याय, सरिता  गुप्ता, शम्भू शरण मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई से रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शहीदुन्निशा, प्रधान इंद्रमती, डॉक्टर अखंड प्रताप नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह, कमलेश यादव, रामउजागिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

न खेतों में न खलिहानों में, बच्चे होंगे स्कूलों में
 छह से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडने के लिए सेमरियावां ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली  सेमरियावां ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव सेहुड़ा के प्राथमिक विद्यालय  के छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई। स्कूल चलो अभियान रैली को एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रैली ब्लॉक, कस्बा पर सर्व शिक्षा अभियान का नारा लगाते हुए गांव तक पहुंची। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर सब पढ़ें, सब बढ़ें। न खेतों में न खलिहानो में, बच्चे होंगे स्कूलों में। आधी रोटी खाओ अपने बच्चे अवश्य पढ़ाओ आदि नारों के साथ शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। एबीआरसी जफीर अली करखी ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन होने पर समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश, पार्वती गुप्ता, मसीहुद्दीन, अकबाल अहमद, राज कुमार, श्रीमती, पैयंबर आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed