{"_id":"6117c8d88ebc3edfa93c7f57","slug":"school-open-from-16-august-khalilabad-news-gkp4055509178","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अगस्त से खुलेंगे जिले के स्कूल, बढ़ेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अगस्त से खुलेंगे जिले के स्कूल, बढ़ेगी रौनक
विज्ञापन
स्कूल खोलने को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते जिविनि।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अगस्त से खुलेंगे जिले के स्कूल, बढ़ेगी रौनक
- करीब पांच माह बाद खुल रहे हैं कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अप्रैल माह में कक्षा छह से लेकर 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। इधर कोरोना का प्रकोप कम होने पर 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूल दो शिफ्टों में चलेंगे। स्कूल खुलने से रौनक बढ़ेगी।
दो वर्ष से कोरोना बीमारी का दंश स्कूूली छात्र झेल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। नवंबर 2020 में कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोले गए थे वह भी 50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों पर गई थी। कक्षा छह से लेकर आठ के स्कूल मार्च माह में खोले गए। अप्रैल माह में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ तो सभी विद्यालय फिर से बंद कर दिए गए। तबसे अभी तक विद्यालय बंद चल रहे थे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। 50 प्रतिशत ही छात्र आएंगे। इसके साथ ही कक्षा दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली की कक्षाएं सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर एक बजे से संचालित होंगी। बच्चों को मास्क लगाकर विद्यालय में आना अनिवार्य होगा। विद्यालय की समय सारणी के अनुसार ही बच्चे विद्यालय पर आएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि समय सारणी बनाकर 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति कराए।