{"_id":"689b83a6f860755a500d9070","slug":"scholarships-will-be-distributed-on-october-2-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136916-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो अक्तूबर को वितरित की जााएगी छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो अक्तूबर को वितरित की जााएगी छात्रवृति
Tue, 12 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शिक्षण संस्थान स्तर से 31 अगस्त 2025 तक छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित आवेदनों के आधार पर दो अक्तूबर तक छात्रवृत्ति वितरण कराया जाना है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अतिशीघ्र आवेदन करने के लिए सूचित करें एवं पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन संस्थाएं अपने स्तर से 31 अगस्त 2025 के पहले ही सत्यापित एवं अग्रसारित करें। जिससे दो अक्तूबर को अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभांवित हो सकें। संवाद