फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Say no fruit delivery socialist nutritious diet plan

फल वितरण नहीं समाजवादी पौष्टिक आहार योजना कहिए

Sun, 07 Aug 2016 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 07 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Say no fruit delivery socialist nutritious diet plan
dfh
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को हर सोमवार को मिलने वाले मौसमी फल का वितरण अब समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के नाम जानी जाएगी। इसके लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जल्द ही सभी विद्यालयों में साप्ताहिक मेन्यू में इसका नाम दर्ज करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मध्याह्न भोजना योजना के अंतर्गत निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू में अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सप्ताह में एक दिन ताजे एवं मौसमी फल परिषदीय विद्यालय के बच्चों में वितरित किए जाने का निर्देश है। जो जुलाई से हर सोमवार को वितरित किया जा रहा है। अब इस योजना को नाम दे दिया है। 
विज्ञापन


शासन के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को शासनादेश जारी कर कहा है कि परिषदीय स्कूलों के बच्चो में सोमवार को वितरित होने वाले फल को समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के नाम से वितरित किया जाए। इसके साथ ही साप्ताहिक मेन्यू में इसे दर्ज किया जाए। उन्होंने आदेश को कड़ाई के साथ लागू किया जाने का निर्देश दिया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि जुलाई से जनपद के परिषदीय स्कूलों में हर सोमवार को बच्चों में मौसमी फलों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी निगरानी भी कराई जा रही है। शासन ने इस योजना का नाम समाजवादी पौष्टिक आहार योजना रखा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि साप्ताहिक मेन्यू में इसे दर्ज करा दे। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed