फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saved two lakh rupees of seven people from cyber criminals

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराधियों से बचाए सात लोगों के दो लाख रुपये

Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Saved two lakh rupees of seven people from cyber criminals
- शिकायत मिलने पर साइबर थाना ने कार्रवाई
विज्ञापन

- एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में घटना की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों के बैंक खाता में 2 लाख एक हजार 935 रुपये साइबर अपराधियों से वापस कराए। एसपी सत्यतीज गुप्ता ने रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को घटना की जानकारी दी।
एसपी सत्यतीज गुप्ता ने बताया कि कई लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपने बैंक खाते से रुपये गवां दिए थे। तहरीर मिलने पर साइबर थाना को रिकवरी व कार्रवाई के लिए लगाया गया था। प्रभारी साइबर थाना आलोक सोनी की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन किया। साथ ही बैंक अधिकारी, पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारी से बातचीत कर पीड़ितों के रुपये वापस करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

टीम ने पीड़ित रामसुभग यादव निवासी सेवहा चौवे थाना धर्मसिंहवा के 30,000, सुमन देवी पत्नी दिलीप कनौजिया निवासी नेदुला थाना खलीलाबाद का 38,935 रूपये, मुख्य आरक्षी बीरजा यादव निवासी पुलिस लाइंस के 3,000, अजीत कुमार पुत्र हरीलाल निवासी बरपरवा थाना धनघटा का 25,000, जावेद अख्तर पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी लेडुआ महुआ थाना बखिरा का 50,000, दिव्यांशु त्रिपाठी पुत्र सुरेन्द्र त्रिपाठी निवासी पारासीर थाना धनघटा का 50,000 और अंकित राय पुत्र दिनेश निवासी खलीलाबाद के 5,000 रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गायब 121 मोबाइल फोन किया बरामद
प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना आलोक सोनी के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने गुमशुदा मोबाइल के सवंबंध में सर्विलांस टीम एवं साइबर क्राइम थाना को बरामदगी के लिए निर्देश दिए थे। एसपी ने मोबाइल बरामद करने वाली दोनों टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

--------------------------
मोबाइल गायब होने पर यहां करें शिकायत
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय से मोबाइल गायब होने की तमाम शिकायतें आ रही हैं। चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN बेवसाइट पर दर्ज करके IMEI ब्लाॅक व ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइलधारक का आधार कार्ड, मोबाइल का बिल व संबंधित थानों पर दर्ज गुमशुदगी की काॅपी व मोबाइल धारक का विवरण, गुम हुए मोबाइल के सिम नंबर, IMEI नम्बर व मॉडल नंबर की आवश्यकता होती है। जिस पर पुलिस टीम गायब मोबाइल के बरामदगी के लिए काम करना शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed