फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Satwinder Pal became the District President and General Secretary of Development of Uttar Pradesh Industry Trade Organization.

Sant Kabir Nagar News: सतविंदर पाल बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष, विकास महामंत्री

Thu, 21 May 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Satwinder Pal became the District President and General Secretary of Development of Uttar Pradesh Industry Trade Organization.
उद्योग व्यापार संगठन की जिला कार्यकारिणी और नगर कमेटी की घोषित। स्रोत-संगठन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को एक होटल में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी और नगर कमेटी की घोषणा की गई। संचालन व्यापारी नेता घनश्याम दास गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और बस्ती मंडल के प्रभारी जगदीश अग्रहरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संगठन पूरे देश का मजबूत संगठन है, जिसकी प्रदेश के हर जनपद में कमेटी है। जिलाध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने बताया कि संगठन जनपद में अपनी इकाई और नगर इकाई को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी कस्बों में एक मजबूत टीम बनाई जाएगी, जिससे व्यापारियों की हर समस्या का निदान कराया जा सके।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क करेंगे। कार्यक्रम में नई टीम की घोषणा भी की गई। जिला कार्यकारिणी में विकास गुप्ता को संगठन महामंत्री, जलधारी सिंह को जिला महामंत्री, सत्यप्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अश्विनी गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, श्याम बिहारी गुप्ता, अशोक कसौधन, संजय अग्रहरि, त्रिभुवन गुप्ता, डॉ. सोनी सिंह और केशव गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श श्रीवास्तव, शम्श खान, दीपक जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता और राजेश अग्रहरि को जिला मंत्री मनोनीत किया गया, जबकि शिवशंकर हिम्मत सिंह कोषाध्यक्ष बने। नगर कमेटी में राधेश्याम जायसवाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज गुप्ता को नगर महामंत्री संगठन, सर्वजीत पासवान और संजीव वर्मा को नगर महामंत्री बनाया गया। श्रीराम गुप्ता, अजय जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, विकास कुशवाहा, योगेंद्र गुप्ता, दीपक रुंगटा, शंभू श्रीवास्तव और सुमित जायसवाल नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। धर्मेंद्र गुप्ता, मनमोहन मौर्य, निखिल शाह, राजू भाटिया और विजय गुप्ता नगर मंत्री बने, वहीं शिव शंभू को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंच से सतविंदर पाल सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद जिला जिला कार्यकारिणी और नगर कमेटी घोषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed