फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sasur lodged fir of murder on son wife

Sant Kabir Nagar News: ससुर ने दर्ज कराया पतोहू समेत चार पर हत्या का केस

Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
sasur lodged fir of murder on son wife
धनघटा क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी युवक की मौत का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के पोखरा बैकुंठपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र पांडेय ने अपनी बहू व गांव निवासी युवक तथा बहू के माता-पिता पर बेटे की हत्या कर शव छुपाने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि वह अपने दो बेटों के साथ लखनऊ रहते हैं ।उनका बड़ा बेटा जयप्रकाश पांडेय अपनी पत्नी जयश्री पांडेय के साथ घर पोखरा बैकुंठपुर में रहता था। चार जनवरी को 12 बजे दिन में उसकी बहू जयश्री पांडेय ने एक युवक साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी और अपने माता-पिता के सहयोग से शव को कहीं छुपा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहू जयश्री पांडेय व एक युवक तथा सास ससुर के विरुद्ध हत्या कर शव छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक जयप्रकाश पांडेय की पत्नी जयश्री पांडेय तथा उसके प्रेमी तथा जयश्री के माता-पिता के विरुद्ध हत्या कर शव छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed