फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sasur killed Ramesh with a sharp weapon for illegal relationship with bahu in SantKabir Nagar

SantKabir Nagar: बहू से अवैध संबंध पर भड़का ससुर, धारदार हथियार से रमेश को किया घायल; पिता लेकर पहुंचे अस्पताल

Fri, 12 May 2023 10:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धनघटा/संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, धनघटा/संतकबीरनगर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 May 2023 10:31 PM IST
सार

ससुर ने बहू से अवैध संबंध के शक में बॉकी से गला रेत कर युवक को मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। पुलिस को शक है कि प्रेम संबंध के चलते हत्या हुई है।

विज्ञापन
sasur killed Ramesh with a sharp weapon for illegal relationship with bahu in SantKabir Nagar
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महुली क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द के टोला केवटहिया में शुक्रवार की शाम को बहू से अवैध संबंध के शक में ससुर ने बॉकी (धारदार हथियार) से गला रेत कर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता शिव लखन निषाद का आरोप है कि उसके 28 वर्षीय बेटे रमेश निषाद का गांव के जुगानी के घर अक्सर आना-जाना था। जुगानी के पिता 65 वर्षीय मुराली निषाद को शक था कि बहू का उसके बेटे रमेश से अवैध संबंध है। आरोप है कि उसी शक के आधार पर मुराली उसके बेटे से चिढ़ते थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे उसके बेटे रमेश से मुराली की कुछ कहासुनी हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि मुराली ने बॉकी से उसके बेटे के गले पर प्रहार करके घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल बेटे को हरिहरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बेटे की मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी एसओ ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। पीड़ित परिजनों की तरफ से जैसे ही तहरीर मिलेगी। वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed