{"_id":"6a6b8f6e4fb09fd6640632b2","slug":"saryu-river-water-level-dropped-by-30-cm-in-two-days-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-154715-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो दिनों में 30 सेंमी घटा सरयू नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो दिनों में 30 सेंमी घटा सरयू नदी का जलस्तर
विज्ञापन
धनघटा/मेंहदावल। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। दो दिनों में 30 सेंटीमीटर घटते हुए नदी बृहस्पतिवार को 78.25 मीटर पर पहुंच गई। नदी के घटते जलस्तर पर दियारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
जुलाई के अंतिम सप्ताह में सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दो दिन पहले नदी का पानी बढ़ते हुए 78.55 मीटर पर पहुंच गया था। इससे दियारा में बोई गई धान की फसल जलमग्न होने लगी थी। इधर नदी का पानी फिर स्थिर हुआ उसके बाद घटाव पर आना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को घटती हुई नदी 78. 25 सेंटीमीटर पर पहुंच गई।
बाढ़ की आशंका से भयभीत दियारावासी राहत की सांस तो लिए लेकिन मवेशियों के चारा का संकट खड़ा हो गया है। राम निहोर, रघुवीर, दीनदयाल, ओमकार, राजाराम, लालमन, लालचंद आदि का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने के कारण घास डूब कर नष्ट हो गई। बाजरा पीला हो गया है।