फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Saryu is rising... four villages are surrounded by water, 26 are in danger

Sant Kabir Nagar News: बढ़ रही सरयू... चार गांव पानी से घिरे, 26 पर खतरा

Mon, 04 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saryu is rising... four villages are surrounded by water, 26 are in danger
सरयू नदी की मुख्य धारा और बंधे के बीच ​स्थित तेजपुर गांव में चारा लेकर आते हुए किसान
रोसयाबाजार। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर से जहां नदी के तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है। कारण यह है कि नदी अब खतरे के निशान से मात्र 80 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। सरयू नदी की मेन स्ट्रीम और बंधे के बीच स्थित चार गांवों में पानी पहुंच चुका है। वहीं धनघटा तहसील क्षेत्र के तकरीबन 26 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। वहीं पशुओं के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि विकास खंड पौली में सरयू के जल स्तर में लगातार वृद्धि से पौली विकास क्षेत्र के चार गांव पानी से घिर गए हैं। इनमें परडिया गांव के 30 घर, केवटाही पुरवा, नकहा के 20 घर, निषाद बस्ती के 200 घर, नरायनपुर गांव, छपरा मगर्वी गांव का लगभग 80 घर, कुर्मी टोला व कटहा-भिटहा गांव का 150 घर व मदरहा पुरवा बाढ़ के पानी से घिरे हैं। वहीं भोतहा, हरिवंशपुर, नकहा, तेजपुर, मांझा खड़गपुर सहित एक दर्जन गांवों की फसल जलमग्न हो गई हैं। इसके चलते लोगों में पशुओं के चारे के भी संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांव के ग्रामीण योगेंद्र निषाद, रामपियारे, इंद्रेश निषाद, झिनकान, बृजभान, बहादुर, लालमन, रामाशीष, वीरेन्द्र, संतराम, पिन्टू, महेन्द्र, कल्लू, अजय सहित तमाम लोगों का कहना है कि वह लोग बहुत दिनों से इस परेशानी को झेलते चलें आ रहे हैं। कई दिनों तक खेतों में बाढ़ का पानी भरने से अरहर, धान, सब्जी की खेती बर्बाद हो गई है, और पशुओं के चारे के संकट बढ़ जाता है। इस समय जैसे-जैसे सरयू का जलस्तर बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे लोगों के चिंताएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि बाढ़ का पानी अगर दो से तीन फुट बढ़ गया तो वह नदी के बंधे को टक्कर मारना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहीं जिले की तीनों प्रमुख नदियां : जिले में तीन प्रमुख नदियां है। इनमें सरयू, राप्ती और कुआनो नदियां शामिल हैं। यह तीनों नदियां ही तबाही मचाती हैं। इन तीनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस साल यह पहला ऐसा अवसर है कि जब तीनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed