{"_id":"6873fbb48425c6ea430e530a","slug":"santkabirnagar-news-young-man-dies-after-drowning-in-a-pond-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-135496-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत
Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांथा/बेलहर। क्षेत्र के हंसवापार में शौच के लिए गए एक युवक पैर फिसलने से पोखरे में गिर गया। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हंसवापार गांव का निवासी 25 वर्षीय प्रकाश पुत्र राधेश्याम दोपहर में शौच करके गांव के पंचायत भवन के पास स्थित पोखरे पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर पानी में फिसल गया। वह इसमें गिरकर डूबने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पोखरे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई थी।
बेलहर थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बेलहर थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।